सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   A young man hanged himself to death, but his family refused to conduct a post-mortem.

Kannauj News: फंदा लगाकर युवक ने दी जान, परिजन ने नहीं कराया पोस्टमार्टम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself to death, but his family refused to conduct a post-mortem.
विज्ञापन
जसोदा। युवक ने घर के अंदर कमरे के कुंडे से फंदा लगा कर जान दे दी। पोस्टमार्टम से इन्कार करने पर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।
Trending Videos

कोतवाली गुरसहायगंज क्षेत्र की जसोदा चौकी के गांव पाहला निवासी सुनील कुमार (19) ने सोमवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में फंदा लगा लिया। मंगलवार की सुबह जब कमरे में कोई हलचल नहीं हुई तो परिजन ने दरवाजा खोला तो सुनील फंदे से लटका मिला। सूचना मिलने पर जसोदा चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे लेकिन परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजय अवस्थी ने बताया कि युवक तनाव में रहता था और इसी के चलते उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। परिजन ने पोस्टमार्टम न करने के लिए लिखित में दिया गया। इस कारण शव को परिजन को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed