{"_id":"6a495933395c1dbb86088d37","slug":"accused-of-deadly-attack-with-an-eye-on-wifes-and-mother-in-laws-property-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151974-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पत्नी व सास की संपत्ति पर नजर, जानलेवा हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पत्नी व सास की संपत्ति पर नजर, जानलेवा हमले का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो:28: पुत्र वैभव के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में मौजूद पीड़ित। संवाद
-पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा के लिए एसपी से लगाई गुहार
-नौ साल पहले ससुर को गायब कराने व उत्पीड़न से एक दामाद की मौत का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सास व पत्नी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने जान बचाई। पीड़ित ने संपत्ति के लालच में पत्नी व सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए जान माल की सुरक्षा व कानूनी कार्रवाई के लिए गुहार लगाई है।
सदर कोतवाली के मोहल्ला बालायपुल निवासी उमेशचंद्र सैनी ने बताया कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले बलारपुर निवासी नीतू सैनी के साथ हुई थी। काफी समय से पत्नी पुत्रियों शिक्षा व दीक्षा को लेकर मायके में रह रही है। जबकि पुत्र वैभव उसके साथ रहता है। आरोप है कि सास कल्पना बेहद शातिर महिला है। करीब नौ साल पहले सास कल्पना ने अपने पति नंदकिशोर को गायब करवा दिया, जिनका आज तक पता नहीं चला। वहीं सास अपनी छोटी पुत्री रीतू को अपने पेशे में लाना चाहती थी, मना करने पर रीतू काे भी गायब करा दिया, पत्नी के गम में उसके पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। आरोप है कि अब मां बेटी मिलकर उसकी हत्या कर मकान व संपत्ति हड़पना चाहती हैं। आरोप है कि 29 जून की दोपहर करीब ढाई बजे सास, पत्नी पांच महिलाओं व दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ आईं और दरवाजा खोलते हुए उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पुत्र वैभव की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए और किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि यदि आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई ताे उसकी हत्या कर देंगीं। पीड़ित ने जानमाल की सुरक्षा करते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।