पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Assault on communicable diseases: 'Dastak' campaign to begin on July 11

Kannauj News: संचारी रोगों पर प्रहार, 11 जुलाई से शुरू होगा दस्तक अभियान

Sun, 05 Jul 2026 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Assault on communicable diseases: 'Dastak' campaign to begin on July 11
- स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर करेगी सर्वे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। मानसून और बाढ़ के मौसम में फैलने वाले संचारी रोगों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। जिले में 11 जुलाई से विशेष दस्तक अभियान चलाया जाएगा। अभियान 31 जुलाई तक चलेगा। इसे लेकर स्वास्थ्य महकमा तैयारियों में जुट गया है। अभियान का खाका तैयार कर लिया गया है।

सीएमओ ने डॉ. विकास चंद्रा बताया कि बरसात के दौरान मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया, टाइफाइड, हेपेटाइटिस और डायरिया जैसी बीमारियां तेजी से फैलती हैं। इसी को देखते हुए हर घर तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए दस्तक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान आशा, एएनएम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की टीम गांव-गांव जाकर बुखार, उल्टी-दस्त और शरीर पर चकत्ते वाले मरीजों की पहचान करेगी। टीम घरों में कूलर, गमले और छतों पर जमा पानी की जांच कर लार्वा नष्ट करेगी। हैंडपंप, नलकूप और पानी की टंकियों के पास क्लोरीन की गोली डाली जाएगी। स्कूलों और पंचायतों में पेयजल की शुद्धता और हाथ धोने को लेकर नुक्कड़ नाटक होंगे। अभियान में स्वास्थ्य विभाग के साथ पंचायती राज, नगर पालिका, शिक्षा और बाल विकास विभाग भी सहयोग करेंगे। गंभीर मरीजों को चिन्हित कर अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed