{"_id":"6a49595426437d86a30fb82f","slug":"womans-head-split-open-in-assault-arrest-demanded-kannauj-news-c-214-1-knj1008-151978-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा, गिरफ्तारी की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारपीट कर महिला का सिर फोड़ा, गिरफ्तारी की मांग
-पीड़ित महिला ने लगाया जान से मारने की धमकी का आरोप
-कोतवाली तिर्वा की पचोर चौकी के उम्मापुर्वा गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। महिला ने मामूली विवाद में पड़ोसियों पर जानलेवा हमला कर सिर फोड़ कर घायल करने का आरोप लगाया है। महिला ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली, लेकिन चौकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे आरोपी जान माल की धमकी दे रहे हैं।
कोतवाली तिर्वा की चौकी पचोर क्षेत्र के उम्मापुर्वा गांव निवासी पुष्पा ने बताया कि दो जुलाई की सुबह करीब सात बजे वह घर के बाहर अपने मवेशी बांध रही थी। इसी बीच एक मवेशी आशाराम के दरवाजे पर चला गया। आरोप है कि इसी को लेकर आशाराम, नरेंद्र, सुमित व राखी गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लात,घूसों व डंडों से पीटकर घायल कर दिया। घटना की प्राथमिकी दो जुलाई को कोतवाली में दर्ज की गई। आरोप है कि पचोर चौकी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे आरोपियों के हौसले बढ़ गए और वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक ने न्याय की गुहार लगाई है।