{"_id":"6a513bdf62cc8a5a98058e2f","slug":"after-a-dispute-the-wife-went-to-her-parents-house-and-the-husband-committed-suicide-kannauj-news-c-12-knp1038-1583052-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाद के बाद पत्नी गई मायके, पति ने दी जान
Sat, 11 Jul 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 11 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। घरेलू विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई, इससे आहत होकर पति ने शुक्रवार को घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर जांच पड़ताल की।
मोहल्ला गांधीनगर निवासी अनुज उर्फ अभय (24) कार चलाते थे। दो माह पहले अनुज की शादी कानपुर देहात के रसूलाबाद कस्बे की रहने वाली कोमल के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार देर शाम पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर अनुज की मां आशा देवी ने बहू को समझाने का प्रयास किया पर बिगड़ती चली गई। गुस्से में आकर कोमल ने सास को कमरे में बंद कर दिया और बाहर से कुंडी लगा दी। वहीं, कोमल मायके जाने के लिए घर से निकल गई। अनुज ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।
लगातार हो रहे घरेलू विवाद से अनुज काफी तनाव में था। पत्नी के घर छोड़कर जाने के बाद वह और अधिक परेशान हो गया। देर रात उसने मकान की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में पंखे के कुंडे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। बड़ा भाई टिल्लू घर लौटा तो उसने अनुज को फंदे पर लटका देखा। यह देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत मां को कमरे से बाहर निकाला और पड़ोसियों को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल संजय कुमार शुक्ल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है।