{"_id":"6a513c50f844a9e01009b2aa","slug":"the-condition-of-the-pregnant-woman-deteriorated-after-delivery-and-she-died-before-reaching-the-medical-college-kannauj-news-c-214-1-knj1005-152308-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: प्रसव के बाद प्रसूता की बिगड़ी हालत, मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिर्वा (कन्नौज)। औरैया जिले के बेला की सीएससी में शुक्रवार को प्रसव के कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने प्रसूता को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, जबकि नवजात बच्ची स्वस्थ है।
बेला थाना क्षेत्र के लक्षीरामपुरवा गांव निवासी रंजीत सिंह की पत्नी गोमती देवी (28) को भोर में प्रसव पीड़ा हुई। परिजनों ने बेला स्थित सीएससी में भर्ती कराया। वहां सामान्य प्रसव से गोमती ने बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान अधिक रक्तस्राव होने से महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। डॉक्टर ने राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पति रंजीत ने मायके पक्ष को बांदा जिले के बबेरू थाना क्षेत्र के ओरन चौराहा के पास लक्ष्मणपुर गांव में जानकारी दी।
खबर सुनते ही मायके पक्ष में भी शोक की लहर दौड़ गई। वही, पति ने पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि गोमती से 2020 में शादी हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी स्नेहा है और सुबह एक बेटी का और जन्म हुआ है, जो स्वस्थ है। जानकारी पाकर नायब तहसीलदार अमित पाठक व चौकी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।