सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   All examiners did not reach, 8722 answer sheets were checked.

Kannauj News: नहीं पहुंचे सभी परीक्षक, 8722 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गई

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
All examiners did not reach, 8722 answer sheets were checked.
विज्ञापन
कन्नौज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार को दोनों केंद्रों पर शुरू हो गया। पहले दिन मूल्यांकन में लगे सभी शिक्षक केंद्रों पर नहीं पहुंचे। इस कारण दोनों केंद्रों पर 8,722 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन हो सका। मूल्यांकन शुरू करने से पहले डीआईओएस ने परीक्षकों को परिषद के निर्देशों के बारे में जानकारी दी।
Trending Videos


एसबीएस इंटर काॅलेज में हाईस्कूल की 1,86,213 और केके इंटर काॅलेज में इंटरमीडिएट की 1,43,883 उत्तर-पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए आई हैं। दोनों केंद्रों पर सभी परीक्षक नहीं पहुंचे। इस कारण एसबीएस इंटर काॅलेज में 4,108 और केके इंटर काॅलेज में 4,614 उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपदीय नोडल पर्यवेक्षक व राजकीय इंटर कालेज उमर्दा के प्रधानाचार्य एनके गुप्ता ने दोनों केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षकों को दिशा-निर्देश दिए। डीआइओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला ने केंद्रों की निगरानी की। डीआइओएस पप्पू सरोज ने कहा कि मूल्यांकन कार्य सही ढंग से किया जाए। परीक्षार्थी ने जो लिखा है और वह सही है तो उसके अंक अवश्य दें। उप प्रधान परीक्षक उत्तर पुस्तिका की रेंडम जांच करें। मूल्यांकन कार्य में गलती आने पर परिषद के नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed