सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Law and order in the state became an example: Aseem

प्रदेश की कानून व्यवस्था बनी उदाहरण : असीम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Law and order in the state became an example: Aseem
विज्ञापन
कन्नौज। प्रदेश ने गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण, आधुनिक हाईवे एवं एक्सप्रेसवे निर्माण तथा एयरपोर्ट के माध्यम से बेहतर प्रगति की है। प्रदेश की कानून व्यवस्था देश के लिए एक उदाहरण बन चुकी है। इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित हुए हैं। यह विचार बुधवार को प्रदेश सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर सदर विधायक व समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने प्रेसवार्ता में व्यक्त किए।
Trending Videos


सदर ब्लॉक के ग्राम रितुकाला में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास मॉडल की सराहना अन्य राज्यों में भी हो रही है। लोग इसे अपनाने की इच्छा जता रहे हैं। सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। हर घर नल जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले केवल शहरी क्षेत्रों में नल के माध्यम से जलापूर्ति होती थी, अब गांवों में भी घर-घर नल से जल पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आने वाले समय में और भी बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर एवं जनकल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतारी जाएंगी। प्रदेश विकास, सुरक्षा और सुशासन के क्षेत्र में एक सशक्त मॉडल के रूप में उभर कर सामने आया है और सरकार इसी गति से प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रयासरत है। इस अवसर पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ कर शिलापट्ट का अनावरण किया। नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा जल संरक्षण एवं स्वच्छ पेयजल का महत्त्व बताया गया। इस दौरान जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री, मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी, उप जिलाधिकारी वैशाली, जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed