{"_id":"69baedee821c6662560bbdc7","slug":"farmers-day-farmers-day-farmers-day-farmers-day-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146231-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: किसान दिवस पर भड़के अन्नदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: किसान दिवस पर भड़के अन्नदाता
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। किसान दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया। कृषि भवन सभागार में बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी और बिजली निगम के अधिकारी अनुपस्थित रहे। घंटों इंतजार के बाद आक्रोशित किसानों ने नारेबाजी कर प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया।
किसान दिवस का उद्देश्य किसानों की शिकायतों को मौके पर समाधान करना है। शासन के निर्देशानुसार सभी संबंधित विभागों का होना अनिवार्य है। किसानों का आरोप है कि उन्हें केवल आश्वासन मिलते हैं। बिजली कटौती एक बड़ी समस्या है। गेहूं खरीद और आवारा पशुओं से फसलों को नुकसान जैसी समस्याओं का ठोस समाधान नहीं होता।
उन्होंने चेतावनी दी कि अनुपस्थिति जारी रही तो कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। किसानों ने बिजली आपूर्ति, फसल विविधीकरण और सिंचाई सुविधाओं से जुड़े मुद्दे भी उठाए। एडीसीओ रामनिवास राणा ने उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बताई। उन्होंने 14 गेहूं क्रय केंद्र स्थापित होने की जानकारी दी। उप कृषि निदेशक संतोष कुमार ने विभागीय योजनाओं का लाभ लेने, मक्का की वैज्ञानिक बुवाई तथा फार्मर रजिस्ट्री कराने को प्रेरित किया। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र यादव आदि मौजूद थे। किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह भी उपस्थित थे।
Trending Videos