{"_id":"69baee63a9779ff5c002de5e","slug":"two-brothers-riding-a-bike-injured-in-a-truck-collision-kannauj-news-c-214-1-knj1005-146203-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ (कन्नौज)। दिल्ली से गांव लौट रहे दो भाइयों की बाइक में बुधवार की रात पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। दोनों को सौ शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर एक की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद राजकीय मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
हरदोई जिले के संडीला तहसील क्षेत्र के ग्राम मिड़उआ निवासी आशीष कुमार (30) छोटे भाई पुष्पेंद्र के साथ दिल्ली में रहकर एक निजी कंपनी में सिलाई का कार्य करते हैं। सुबह पांच बजे दोनों भाई बाइक से अपने घर लौट रहे थे। प्रेमपुर स्थित मां भगवती फ्लोर मिल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
डायल 112 पुलिस ने दोनों घायलों को सौ शैया अस्पताल पहुंचाया। वहां आशीष की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुष्पेंद्र का अस्पताल में ही इलाज चल रहा है। घायल पुष्पेंद्र ने बताया कि वह भाई के साथ दिल्ली से अपनी बहन वंदना की शादी तय करने के लिए घर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।
Trending Videos