{"_id":"69c0291e790958df3d0edda3","slug":"evaluation-of-37653-answer-sheets-of-the-board-kannauj-news-c-214-1-knj1007-146415-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बोर्ड की 37,653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बोर्ड की 37,653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शहर के दो केंद्रों पर चल रहा है। चौथे दिन रविवार को दोनों केंद्रों पर कुल 37,653 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। हालांकि, 534 परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण मूल्यांकन कार्य में देरी हो रही है।
डीआईओएस कार्यालय में बने कंट्रोल रूम से प्रभारी आशीष कुमार शुक्ला दोनों मूल्यांकन केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अनुपस्थित परीक्षकों की सूचना तैयार की जा रही है। इन परीक्षकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन कार्य में परीक्षकों की कमी एक बड़ी चुनौती बन गई है। इससे छात्रों के परिणाम जारी होने में भी विलंब हो सकता है। कुल 1453 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें से 919 परीक्षक ही मूल्यांकन करने पहुंचे। यह स्थिति मूल्यांकन प्रक्रिया की गंभीरता को दर्शाती है।
शहर के सेठ वासुदेव सहाय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं में 22,731 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। अब तक इस केंद्र पर कुल 56,913 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। 918 परीक्षकों की ड्यूटी में से 371 परीक्षक अनुपस्थित रहे। वहीं केके इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं 14,922 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। अब तक इस केंद्र पर कुल 44,875 उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकित की जा चुकी हैं। यहां 535 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी, जिनमें से 163 परीक्षक नदारद रहे।
Trending Videos