{"_id":"69f79028b2537e523a031c61","slug":"angst-among-villagers-due-to-waterlogging-in-tararaipur-kannauj-news-c-12-1-knp1094-1512406-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: टड़ारायपुर में जलभराव से ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: टड़ारायपुर में जलभराव से ग्रामीणों में आक्रोश
विज्ञापन
विज्ञापन
हसेरन। विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत टड़ारायपुर में मुख्य सड़क की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर लंबे समय से जलभराव के कारण यह रास्ता नाले में तब्दील हो गया है। गंदे पानी के बीच से गुजरने पर रविवार को मजबूर ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। साथ ही गंदगी के कारण गांव में संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी हुई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान तीसरी बार निर्वाचित होने के बाद भी सड़क मरम्मत और जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं करा सके हैं। लंबे समय से जलभराव होने के कारण सड़क ने दलदल का रूप ले लिया है। इसमें आए दिन बच्चे व बुजुर्ग गिरकर चुटहिल हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि उनकी शिकायतों को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है। समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है।
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर भी मामला दर्ज कराया गया पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। समाधान न मिलने से नाराज ग्रामीण लखनऊ पहुंचकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को ज्ञापन सौंप चुके हैं, लेकिन यहां से भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। गांव के रामविलास सिंह, छविनाथ सिंह, हिमांशु, सत्यपाल, जय बेटी, अनन्या पाल और नीतू पाल आदि ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
प्रधान जसवंत यादव ने बताया कि गांव के कुछ लोगों ने न्यायालय में वाद दायर कर रखा है। सड़क निर्माण को लेकर स्टीमेट पास हो चुका है, लेकिन मामला न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण सड़क व नाला निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
Trending Videos