{"_id":"69f79166d065a3e19e0e9d6c","slug":"sarebazar-youth-entered-the-shop-and-beat-up-the-employee-kannauj-news-c-214-1-knj1005-148570-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सरेबाजार युवकों ने दुकान में घुसकर कर्मी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सरेबाजार युवकों ने दुकान में घुसकर कर्मी को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। नगर पालिका रोड स्थित एक फ्लैक्स (बैनर पोस्टर) की दुकान पर अराजकतत्वों ने हमला बोल दिया। युवकों ने कर्मी को पीट दिया। बीच-बचाव करने पर दुकानदार से भी हाथापाई कर दी। दुकानदार ने आरोपियों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए पुलिस को रविवार को तहरीर दी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
ग्राम नौगाई निवासी अनुज कुमार ने बताया कि नगर पालिका रोड स्थित फ्लैक्स की दुकान पर वह काम करते हैं। दोपहर डेढ़ बजे वह दुकान पर मौजूद था। तभी सात युवक दुकान में घुस आए और गालीगलौज करते हुए उस पर हमला कर दिया। दुकान मालिक मोहल्ला गनेश चौधरी निवासी सलीम अख्तर ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
आरोप है कि पिटाई करने वाले युवकों ने विवाद के दौरान जेब में पड़े 35 हजार रुपये व सलीम अख्तर के गले से सोने की जंजीर लूट ली। शोरगुल सुनकर लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे समेत सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेनदेन के विवाद में दंपती को पीटा, प्राथमिकी दर्ज
छिबरामऊ। ग्राम खल्लारूप मंगदपुर निवासी कमला देवी ने बताया कि एक मई की शाम वह देवरानी के घर खेत के पैसों का हिसाब करने गई थी। वहां मौजूद देवरानी विमला देवी और उसका पुत्र अभिषेक कुमार हिसाब की बात पर गालीगलौज करने लगा। विवाद बढ़ता देख कमला देवी घर वापस आ गईं। कुछ देर बाद दोनों उनके घर पर आए और गालीगलौज करते हुए लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। शोर सुनकर जब पति प्रमोद कुमार उन्हें बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों को आता देख दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
Trending Videos