सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to forcibly enter judge's campus, threat to implicate in rape

Kannauj News: जज कैंपस में जबरन घुसने का प्रयास, दुष्कर्म में फंसाने की धमकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Attempt to forcibly enter judge's campus, threat to implicate in rape
विज्ञापन
कन्नौज। शहर के सुरक्षित माने जाने वाले जज कैंपस में एक महिला द्वारा सुरक्षा में तैनात आरक्षी के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी महिला ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश करने की कोशिश की। बल्कि ड्यूटी पर तैनात सिपाही को दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दे डाली। पुलिस ने रविवार को मामले की प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos


पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी केपिन कुमार जज कैंपस में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। दो मई की सुबह 11 बजे शानू नामक महिला बिना अनुमति परिसर में दाखिल हुई। आरक्षी ने जब उसे रोककर परिचय पूछा तो वह उग्र हो गई और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सीजेएम आवास की ओर बढ़ने लगी। महिला ने सिपाही को डराते हुए कहा कि अगर मुझे रोकने की कोशिश की तो दुष्कर्म का मुकदमा लिखवा दूंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने आरक्षी पर हमलावर होते हुए मुक्का भी दिखाया। जब सुरक्षाकर्मी ने महिला पुलिसकर्मियों को बुलाने की बात कही, तो वह मौके से भाग निकली। आरक्षी की शिकायत पर पुलिस में आरोपी महिला के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सिपाही की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed