सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pickup collides with car and bike, one injured

Kannauj News: पिकअप ने कार और बाइक में मारी टक्कर, एक घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with car and bike, one injured
विज्ञापन
गुरसहायगंज। पिकअप ने शाम को खड़ी कार व बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भट्ठा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos


समधन क्षेत्र के दारा सराय निवासी इमरान की प्राइमरी पाठशाला खाड़े देवर के पास गिट्टी-मौरंग की दुकान है। इमरान ने बताया कि दुकान के पास कार और एक बाइक खड़ी थी। शनिवार की शाम छह बजे एक पिकअप चालक शराब के नशे में तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और खड़े वाहनों में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक उछलकर दूर जा गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पास में खड़ा ईंट भट्ठा मजदूर मुश्ताक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। इमरान की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed