{"_id":"69f790b9941a7bc4bc07ce30","slug":"municipalitys-tube-well-operators-surrounded-the-minister-and-raised-slogans-kannauj-news-c-214-1-knj1006-148569-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पालिका के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने मंत्री को घेरा, की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पालिका के ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने मंत्री को घेरा, की नारेबाजी
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। नगर पालिका परिषद के श्रमिक सम्मान समारोह में रविवार को पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण को ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने घेर लिया। ऑपरेटरों ने बिना किसी सूचना के नौकरी से निकाले जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पालिकाध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने पालिका चेयरमैन पर साजिश का आरोप भी लगाया। मंत्री के आश्वासन के बाद ही ऑपरेटर शांत हुए।
यह घटना नगर पालिका परिषद के सभागार में आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह के दौरान हुई। समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। ऑपरेटरों ने पालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि हाजी रहीस अहमद पर साजिश के तहत नौकरी से निकालने का आरोप लगाया। ऑपरेटरों ने बताया कि उन्हें अचानक फोन पर सूचित किया गया कि ट्यूबवेलों का संचालन अब ऑटोमेटिक सिस्टम से होगा, जिसके कारण उनकी नौकरी समाप्त की जा रही है। ट्यूबवेल ऑपरेटर दुष्यंत पांडेय ने आरोप लगाया कि बिना किसी नोटिस के आउटसोर्सिंग कर्मियों की नौकरी खत्म की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आउटसोर्सिंग कर्मियों का वेतन बढ़ाने का आदेश आने के बाद पुराने ऑपरेटरों को हटाया जा रहा है, ताकि चेयरमैन अपने लोगों की भर्ती कर सकें। ऑपरेटरों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी नौकरी खत्म की गई तो वे आर-पार की लड़ाई लड़ने को विवश होंगे। नगर पालिका में ट्यूबवेल आपरेटर अजय कुशवाहा, मोहित पाठक, रवि तिवारी, प्रांशु द्विवेदी, शालू पाठक, प्रभात गुप्ता, हनी सैनी आदि ने ज्ञापन भी सौंपा।
ऑपरेटरों को अन्य कार्यों में लगाने के निर्देश
ट्यूबवेल ऑपरेटरों की समस्या सुनने के बाद मंत्री ने चेयरमैन प्रतिनिधि हाजी रहीस और अधिशासी अधिकारी श्यामेंद्र मोहन चौधरी से बात की। मंत्री ने निर्देश दिए कि ऑपरेटरों की नौकरी खत्म करने के बजाय उन्हें नगर पालिका के अन्य कार्यों में लगाया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि कुछ ऑपरेटरों से पालिका की गाड़ियां चलवाई जाएं, जबकि अन्य से हाउस टैक्स और वॉटर टैक्स की वसूली कराई जाए, ताकि उन्हें बेरोजगार होने से बचाया जा सके।
Trending Videos