सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hurt by defamation, student committed suicide, FIR lodged

Kannauj News: बदनामी से आहत छात्रा ने की थी आत्महत्या, प्राथमिकी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hurt by defamation, student committed suicide, FIR lodged
विज्ञापन
कन्नौज। सोशल मीडिया पर उत्पीड़न और सार्वजनिक बदनामी से आहत होकर सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा द्वारा आत्मघाती कदम उठाने का दुखद मामला सामने आया है।
Trending Videos


आरोपी युवक ने छात्रा की फोटो का इस्तेमाल कर एक फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और उस पर अश्लील टिप्पणियां कर उसे सार्वजनिक कर दिया। इस मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर कक्षा 11 की छात्रा ने 19 अप्रैल को फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। छात्रा की मौत के बाद जब परिजनों ने उसके मोबाइल की जांच की। तब आत्महत्या की असली वजह का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों की तहरीर के अनुसार नितिन पाल उर्फ सूर्या निवासी ग्राम भिखारीपुर पतसिया, जिला उन्नाव एवं वर्तमान निवासी शिवाजी नगर सरायमीरा ने फर्जी आईडी के जरिए छात्रा को बदनाम किया था। छात्रा के भाई द्वारा सौंपे गए शिकायत पत्र के आधार पर पुलिस ने रविवार को आरोपी नितिन पाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच निरीक्षक राधेश्याम को सौंपी गई है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों को संकलित कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसको सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed