सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Arhatiyas' licenses cancelled, protest held at the gate

Kannauj News: आढ़तियों का लाइसेंस निरस्त, गेट पर किया प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Arhatiyas' licenses cancelled, protest held at the gate
विज्ञापन
ठठिया। लाइसेंस निरस्त किए जाने से नाराज आढ़तियों ने रविवार को विशिष्ट आलू मंडी में प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि बिना सूचना के लाइसेंस रद्द कर दिए गए, जिससे व्यापार पूरी तरह ठप हो गया है।
Trending Videos

प्रदर्शन कर रहे आढ़तियों ने बताया कि मंडी सचिव द्वारा पूर्व में उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया था, परंतु इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया। इसके विपरीत, अचानक लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। आढ़तियों ने यह भी आरोप लगाया कि दुकान आवंटन से पूर्व मंडी प्रशासन ने मंडी के बाहर चल रही सैकड़ों दुकानों को बंद कराने का वादा किया था, जो आज तक पूरा नहीं हुआ है। इन बाहरी दुकानों के कारण मंडी तक आलू नहीं पहुंच पाता, जिससे उनका व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों के अनुसार, साल में केवल दो महीने ही उनकी मंडी सक्रिय रहती है। ऐसे में, शासन द्वारा जारी नोटिस के बाद प्रीमियम समय पर जमा न होने पर लाइसेंस रद्द करना पूरी तरह अनुचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे पांच फरवरी को मंडी गेट पर तालाबंदी कर उग्र प्रदर्शन करेंगे और सभी दुकानें बंद कर दी जाएंगी। इस दौरान आढ़ती बृज किशोर, बृजेश यादव, पंकज कुमार, गिरीश चंद, संजीव कुमार, अनुज, राकेश कुमार, अवध कुमार, निकात अली, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। इस मामले में मंडी प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आढ़तियों की मांग है कि उनके लाइसेंस तत्काल बहाल किए जाएं और मंडी के बाहर चल रही दुकानों को बंद कराया जाए ताकि मंडी के भीतर व्यापार सुचारू रूप से चल सके।
--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed