{"_id":"697fa135dfa7a9cd90019d6a","slug":"emphasis-on-unity-and-national-interest-in-the-grand-hindu-conference-kannauj-news-c-214-1-knj1008-144112-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विराट हिंदू सम्मेलन में दिया एकता व राष्ट्रहित पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विराट हिंदू सम्मेलन में दिया एकता व राष्ट्रहित पर जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरगढ़। मढ़पुरा गांव में रविवार को आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में सांस्कृतिक एकता और राष्ट्रहित पर गहन चिंतन किया गया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना तथा राष्ट्रहित से जुड़े विषयों पर जन-जागरण पैदा करना रहा। इस अवसर पर राष्ट्रभक्ति और वीरता के भाव को कविताओं के माध्यम से जागृत किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह में उत्साह का संचार हुआ।
खंड कार्यवाहक रजत बजरंगी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाते हैं और युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वीर रस के प्रसिद्ध कवि राम भयावह ने अपने ओजस्वी कविता पाठ से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी कविताओं ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रभक्ति और वीरता की भावना को प्रज्वलित किया, जिस पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से भरपूर प्रतिक्रिया व्यक्त की। सम्मेलन में वक्ताओं ने हिंदू समाज की एकता, अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की रक्षा तथा देश के प्रति नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अपनी संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण करना प्रत्येक नागरिक का परम कर्तव्य है।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में ग्रामीणों और युवाओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी सक्रियता का परिचय दिया। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सेंगर, ब्लॉक प्रमुख हसेरन प्रतिनिधि पुष्पेंद्र शाक्य सहित कई भाजपा नेता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। सभी ने सम्मेलन के उद्देश्यों का समर्थन किया और इसे राष्ट्रहित में एक आवश्यक कदम बताया।
-- -- -- -- -- -
Trending Videos