{"_id":"69d3f68239a385214d05145b","slug":"auto-went-out-of-control-and-hit-a-pole-innocent-child-died-kannauj-news-c-214-1-knj1007-147195-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ऑटो अनियंत्रित होकर पोल से टकराया, मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ऑटो अनियंत्रित होकर पोल से टकराया, मासूम की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। तालग्राम क्षेत्र के ग्राम पिंडारीखेड़ा से सोमवार को रिश्तेदारी में जा रहा एक ऑटो अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। हादसे में एक मासूम की मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से परिजनों में चीख9पुकार मच गई।
तालग्राम थाना क्षेत्र के ग्राम पिंडारीखेड़ा निवासी अहिवरन सिंह के पुत्र विवेक पत्नी कल्पना (25), बेटियां हिमांशी (8) व दिव्यांशी (5) तथा एक वर्षीय पुत्र प्रियांशु के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ऑटो से बुआ अनारवती पत्नी बलवीर सिंह निवासी ग्राम नगला डाडे, थाना विशुनगढ़ के यहां नाती के छठी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। छिबरामऊ विशुनगढ़ रोड पर ग्राम कुंवरपुर बनवारी के पास अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गया और पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सौ शैया अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने विवेक के एक वर्षीय पुत्र प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों में हर्ष (11) पुत्र दयाशंकर, फूलमती (38) पत्नी दयाशंकर, लालू (30) और ऑटो चालक गौतम (32) शामिल हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि पोल से ऑटो टकराने के कारण हादसा हुआ है। घटना की जांच की जा रही है।
Trending Videos