फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ban on youths running in the potato market

Kannauj News: आलू मंडी में युवाओं की दौड़ पर रोक

Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ban on youths running in the potato market
- सेना व पुलिस में भर्ती होने वाले अभ्यर्थी करते थे अभ्यास
विज्ञापन

- सुरक्षा कारणों का हवाला देकर परिसर में प्रवेश करने से रोका


संवाद न्यूज एजेंसी

तिर्वा। सेना और अन्य सैन्य सेवाओं में भर्ती होने का सपना देख रहे क्षेत्र के युवाओं के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। ठठिया क्षेत्र में स्थित विशिष्ट आलू मंडी, जहां लंबे समय से युवा सुबह-सुबह दौड़ और शारीरिक अभ्यास करते थे अब उनके लिए बंद कर दी गई है।

सोमवार सुबह मंडी में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने युवाओं को दौड़ और व्यायाम करने से रोक दिया। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्हें मंडी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। इस फैसले से युवाओं में निराशा फैल गई, जो रोजाना यहां अभ्यास कर अपने सपनों को साकार करने की दिशा में मेहनत कर रहे थे।
विज्ञापन

क्षेत्र के युवाओं का कहना है कि बारिश के चलते चारों ओर जलभराव है, जिससे खुले मैदानों में अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। साथ ही मुख्य मार्गों पर दौड़ लगाने से हादसे का खतरा बना रहता था। ऐसे में मंडी परिसर उनके लिए सुरक्षित और बेहतर विकल्प था। अब यहां भी रोक लगा दी गई है, तो उनके सामने अभ्यास के लिए कोई उपयुक्त स्थान नहीं बचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

होलेपुर निवासी ओमजी शर्मा द्वारा संचालित निशुल्क फिजिकल एकेडमी के करीब 70 युवा इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। इस एकेडमी ने बीते समय में लगभग 20 युवाओं को सेना में भर्ती दिलाने में सफलता हासिल की है। ओमजी शर्मा का कहना है कि वे किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था में बाधा नहीं बनना चाहते, लेकिन युवाओं के भविष्य को देखते हुए प्रशासन को कोई वैकल्पिक व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।


इनसेट
कई गांवों के युवा करते थे अभ्यास
रोजाना बिलंदापुर हर्षित तिवारी, श्यामपुर सुमित यादव, कुरियाना शिवानी यादव, पूनम यादव, प्रिया यादव, आकांक्षा, अंजलि नायक, अंशु यादव, अभिषेक यादव, प्रशांत पटेल, अर्नव राठौर, विशाल तिवारी, रोहित राठौर, अंकुर यादव, सचिन और निखिल कन्नौजिया समेत बालनपुर, होलेपुर, कुरियाना, छिपट्टी, जैनपुर, पलटेपुरवा, बिलंदापुर, श्यामपुर और धौरारा गांवों के कई युवा यहां अभ्यास के लिए आते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed