फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Woman sleeping on the roof of her house shot

Kannauj News: घर की छत पर सो रही महिला को लगी गोली

Tue, 14 Jul 2026 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Woman sleeping on the roof of her house shot
बरामद खोखा कारतूस। स्रोत: पुलिस - फोटो : 1
- सदर कोतवाली क्षेत्र के हाजीगंज खुर्द में देर रात वारदात
विज्ञापन

- पुलिस ने खोखा कारतूस किया बरामद, घटना की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाजी गंज खुर्द (नई बस्ती) इलाके में देर रात करीब 12 बजे सनसनीखेज वारदात हुई। परिवार के साथ घर की छत पर सो रही महिला को अज्ञात बदमाश द्वारा चलाई गई गोली लग गई। गोली सीधे महिला के सीने में जा धंसी। वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है।
हाजी गंज खुर्द निवासी इकबाल अली पुत्र असलम अली रात करीब 11 बजे अपनी पत्नी तबस्सुम और बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रहे थे। इसी बीच अचानक एक तेज धमाके की आवाज हुई। इकबाल अली ने बताया कि धमाका सुनकर जब उनकी आंख खुली तो उन्होंने देखा कि पत्नी तबस्सुम के सीने से तेजी से खून बह रहा था और वह बेसुध हो चुकी थीं।
विज्ञापन

हमले से घबराए परिजनों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के तमाम लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। पीड़ित पति ने डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को छत पर एक कारतूस का खोखा बरामद हुआ है। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित इकबाल अली ने सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपकर अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी को जल्द गिरफ्तार करने की गुहार लगाई है। कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि टीमें गठित कर दी गई हैं और आरोपी को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed