{"_id":"6a55382a53d199aafe022e25","slug":"the-sun-remained-scorching-all-day-and-the-humidity-heightened-the-discomfort-kannauj-news-c-214-1-knj1023-152461-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दिनभर चुभती रही धूप, उमस ने बढ़ाई बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दिनभर चुभती रही धूप, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो :09: धूप से बचने को लोग छाता का सहारा लेते नजर आए। संवाद
फोटो :10: साइकिल चलाते समय कोल्ड ड्रिंक पीता दिखा छात्र। संवाद
-छाते और कोल्ड ड्रिंक के सहारे गर्मी से राहत पाने की कोशिश
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। जिले में सोमवार को धूप और उमस का दोहरा असर देखने को मिला। सुबह से निकली तेज धूप शाम तक लोगों को परेशान करती रही, जबकि हवा में मौजूद नमी के कारण उमस ने हालात और मुश्किल बना दिए।
तापमान सामान्य के आसपास रहने के बावजूद लोग दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर निकलने वाले लोग गर्मी से राहत पाने के लिए तरह-तरह के उपाय करते दिखाई दिए।
दोपहर के समय धूप की तीव्रता बढ़ने के साथ सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। जरूरी काम से घरों से निकलने वाले कई लोग छाता लेकर चलते दिखाई दिए। कुछ लोगों ने गमछे और कपड़े से चेहरा ढंककर धूप से बचाव किया। बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों और पानी की बिक्री बढ़ी रही।
विज्ञापन
बच्चों और युवाओं ने भी गर्मी से राहत पाने के अपने तरीके अपनाए। कई बच्चे साइकिल चलाते समय कोल्ड ड्रिंक पीते नजर आए, जबकि कुछ लोग पेड़ों की छांव और ठंडी जगहों पर बैठकर राहत तलाशते दिखे।मौसम विभाग के अनुसार जिले का अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
अधिकतम आर्द्रता 72 प्रतिशत और न्यूनतम 62 प्रतिशत रही। विशेषज्ञों के अनुसार वातावरण में नमी का स्तर अधिक होने से लोगों को वास्तविक तापमान से ज्यादा गर्मी महसूस हुई।विभाग के आंकड़ों के मुताबिक उत्तर-पश्चिम दिशा से औसतन 10.2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। अगले कुछ दिनों तक धूप और उमस का असर बना रह सकता है। ऐसे में लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है।