सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Bloody clash in dispute over tent money, four injured

Kannauj News: टेंट के रुपये के विवाद में खूनी संघर्ष, चार घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Bloody clash in dispute over tent money, four injured
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के दुर्गा नगला गांव में टेंट के रुपये के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस मामले में दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालग्राम में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद सभी को बुधवार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
Trending Videos


मेंदेपुर गुलरियन निवासी गुड्डन पुत्र वेदराम ने बताया कि मंगलवार रात उनका टेंट दुर्गा नगला गांव में एक कार्यक्रम में लगा था। मौके पर उसका भाई टीटू भी मौजूद था। इसी दौरान कसावा क्षेत्र के पश्चिमी मड़ैया निवासी अनिल कुमार और अनुराग दिवाकर वहां पहुंच गए । टेंट के रुपये के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट के दौरान अफरातफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघर्ष में एक पक्ष से गुड्डन और टीटू जबकि दूसरे पक्ष से अनिल कुमार और अनुराग दिवाकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी तालग्राम भेजा। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद चारों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी विनय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed