सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   When the network was not resolved, the young man climbed the tower again

Kannauj News: नेटवर्क का समाधान न होने पर दोबारा टावर पर चढ़ा युवक

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
When the network was not resolved, the young man climbed the tower again
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र में लगातार खराब नेटवर्क व्यवस्था से परेशान युवक निजी मोबाइल टावर पर चढ़ गया। इससे पहले आठ मई को भी युवक टावर पर चढ़ चुका है, तब चार दिन में समस्या के समाधान का आश्वासन देकर नीचे उतारा गया था। बुधवार को दोबारा टावर पर चढ़े युवक को देररात खबर लिखे जाने तक पुलिस समझाने का प्रयास करती रही। वह डीएम को मौके पर बुलाकर समस्या के समाधान की जिद पर अड़ा रहा।
Trending Videos


थानाक्षेत्र के सलेमपुर गांव में लगे निजी टाॅवर से कई दिनों से नेटवर्क की समस्या आ रही थी। इसे लेकर गुस्साए सलेमपुर गांव निवासी आकाश कुमार शाक्य आठ मई की रात निजी मोबाइल टावर पर चढ़ गए थे। तब चार दिन में नेटवर्क समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था। इसके बाद भी सुधार न होने पर युवक शाम को दोबारा टावर पर चढ़ गया और उपकरण खोले जाने का आरोप लगाकर ड्रामा करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और युवक को समझा कर नीचे उतारने का प्रयास करती रही, लेकिन युवक ने पुलिस की एक न सुनी। वह जिलाधिकारी को मौके पर बुलाकर समस्या का समाधान होने के बाद ही टावर से उतरने की जिद पर अड़ा रहा। खबर लिखे जाने तक पुलिस युवक को टावर से उतारने का प्रयास करती रही। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा का कहना है कि युवक को उतराने का प्रयास किया जा रहा है। टावर ऑपरेटर से नेटवर्क ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed