सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Life imprisonment to father and son for murder of newly married woman

Kannauj News: नवविवाहिता की हत्या में पिता-पुत्र को आजीवन कारावास

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment to father and son for murder of newly married woman
विज्ञापन
कन्नौज। विवाह के एक माह बाद ससुरालीजनों ने नवविवाहिता की हत्या कर शव गांव के बाहर स्थित तालाब की जलकुंभी में छिपा दिया था। प्रकरण में सुनवाई के बाद एफटीसी प्रथम न्यायाधीश पूर्णिमा पाठक ने बुधवार को पिता-पुत्र काे दाेषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 55-55 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
Trending Videos

मामले की प्राथमिकी थाना ठठिया में 15 मई 2024 को दर्ज कराई गई। बिहार के पूर्णिया जिले के थाना बरहारा कोठी के गांव कमलबाग निवासी हरिमोहन राम ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया था कि पुत्री निक्की (20) की शादी पांच अप्रैल 2024 को ठठिया थाना के मौजा पैथाना के कौलेपुर्वा निवासी शीलू के साथ की थी। शादी के एक माह बाद 13 मई 2024 को पुत्री के पति शीलू व ससुर राकेश ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव गांव के बाहर तालाब की जलकुंभी में छिपा दिया पर थाना पुलिस ने 15 मई 2024 को बरामद किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के जांच के बाद आरोप पत्र अदालत में पेश किया। अदालत में चली सुनवाई के बाद न्यायाधीश ने पति शीलू व उसके पिता राकेश को दोषी मानते हुए सश्रम आजीवन कारावास व 55,000-55,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर छह-छह माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। दोषी पिता-पुत्र को न्यायिक हिरासत में लेकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed