सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Chhibramau: DM furious over 100-bed hospital mismanagement

Kannauj: सौ शय्या अस्पताल के ICU में कबाड़ देख भड़के डीएम, CMS को फटकारा, बोले- 'दिमाग खराब हो गया है तुम्हारा'

न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कन्नौज Published by: प्रसून शुक्ला Updated Fri, 03 Apr 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: छिबरामऊ सौ शय्या अस्पताल में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया। अस्पताल के विभिन्न वार्ड, ओपीडी और आईसीयू का निरीक्षण करने पर डीएम ने व्यवस्थाओं की बदहाली देख गुस्सा जताया। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार को फटकारते हुए कहा, “तुम्हारा दिमाग खराब हो गया है, लगातार इतनी शिकायतें क्यों आ रही हैं?”

Chhibramau: DM furious over 100-bed hospital mismanagement
अस्पताल का निरिक्षण करते कन्नौज जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

डीएम ने अस्पताल परिसर, वार्ड, आईसीयू और डॉक्टरों की ड्यूटी चार्ट की जांच की। आईसीयू में कबाड़ भरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई और तत्काल सफाई व व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। डीएम ने सभी इमरजेंसी ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों को कैंपस में रहने का आदेश दिया, ताकि गंभीर स्थिति में मरीजों को तुरंत इलाज मिल सके। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनी गईं।

Trending Videos

हालांकि CMS डॉ. सुनील कुमार संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिस पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र द्विवेदी को अस्पताल की नियमित निगरानी करने और सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि निरीक्षण की पूर्व सूचना के बावजूद CMS कार्यालय में बैठे रहे। डीएम का अचानक पहुंचना अस्पताल स्टाफ के लिए भी हड़कंप का कारण बना। लगभग एक घंटे चले निरीक्षण के दौरान डॉक्टरों और कर्मचारियों में बेचैनी देखी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed