पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Clash involving sticks and clubs between two groups following a dispute among children; 10 injured.

Kannauj News: बच्चों के विवाद में दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Thu, 02 Jul 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Clash involving sticks and clubs between two groups following a dispute among children; 10 injured.
गुरसहायगंज। बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडे तथा ईंट-पत्थर चले। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया। वहां से गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बुधवार को दोनों पक्षों की तहरीर पर चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली की चौकी समधन के खाड़ेदेवर निवासी सत्यवती ने बताया कि गांव के जितेंद्र, रंजीत, अरविंद और धर्मेंद्र से बच्चों के बीच हुए झगड़े को लेकर मंगलवार दोपहर विवाद हुआ था। आरोप है कि रात आठ बजे उक्त लोग उनके घर पहुंचे और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर विजय, सोनू, दीपू, अनुज और आशीष को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंच, लेकिन उससे पहले ही आरोपी फरार हो गए। वहीं दूसरे पक्ष की मंगेश देवी ने बताया कि रात साढ़े आठ बजे हरिश्चंद्र, अजय, विजय और दिनेश उनके दरवाजे पर पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर शिवा, सूरज, अरविंद, दीपक और विनोद को घायल कर दिया। कोतवाल अजय अवस्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर चार-चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed