सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Constable accused of breaking his hand by hitting him with a stick

Kannauj News: सिपाही पर डंडा मारकर हाथ तोड़ने का आरोप

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of breaking his hand by hitting him with a stick
कन्नौज। कोतवाली तिर्वा की चौकी पचोर के सिपाही पर युवक ने डंडा मारकर हाथ तोड़ देने का आरोप लगाया है। कहा कि ग्रामीणों ने जब पिटाई का वीडियो बनाया तो डरा धमका कर डिलीट करवा दिया। पीड़ित ने गुरुवार को एसपी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराते हुए दोषी को दंडित कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


कोतवाली तिर्वा की पचोर चौकी क्षेत्र के ग्राम उमरायपुर्वा गागेमऊ निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि वह अनुसूचित जाति का है। राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जाने के एक दिन पहले 28 अप्रैल को गांव में एक वाहन खड़ा था। वाहन के चालक के साथ किसी युवक ने गालीगलौज की थी। पुलिस काे किसी ने उसका नाम बता दिया।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि वह गांव के संतोष के घर पर काम कर रहा था। उसी शाम चौकी पचोर से पुलिसकर्मी उसके घर आए और नाम बताते ही गालीगलाैज कर लाठी से पीटने लगे, जिससे उसका हाथ टूट गया। मौके पर मौजूद अन्य ग्रामीणों ने जब घटना का वीडियाे बनाया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें डा़ंट-फटकार कर वीडियो डिलीट करवा दिया। पीड़ित ने प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाकर आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित का कहना है कि वह घटना को लेकर बेहद डरा, सहमा व भयभीत है। पीड़ित ने मुख्यमंत्री व पुलिस महानिरीक्षक कानपुर जोन को भी शिकायती पत्र भेजा है। एसपी विनोद कुमार ने कहा कि तिर्वा कोतवाल को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed