{"_id":"6a63a7798b3ea151a40d2ae8","slug":"election-of-new-red-cross-team-on-28th-kannauj-news-c-214-1-knj1023-153135-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: रेड क्रॉस की नई टीम का चुनाव 28 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: रेड क्रॉस की नई टीम का चुनाव 28 को
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में लंबे समय से प्रतीक्षित जिला रेड क्रॉस शाखा के गठन की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। 28 जुलाई को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बैठक होगी, जिसमें चुनाव के माध्यम से रेड क्रॉस शाखा की पहली कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इस कदम से जिले में सामाजिक सेवा, आपदा राहत और जनकल्याण गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।
जिला रेड क्रॉस शाखा के गठन के लिए 10 सदस्यीय प्रबंध समिति का चुनाव कराया जाएगा। समिति में एक चेयरमैन, एक वाइस चेयरमैन, एक कोषाध्यक्ष और सात सदस्य चुने जाएंगे। इसके बाद नवगठित समिति सचिव का नामांकन करेगी। चयनित कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा और इसी अवधि में शाखा की विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में वे लोग भाग ले सकेंगे, जिन्होंने जिला रेड क्रॉस शाखा की आजीवन सदस्यता ग्रहण की है। ऐसे सदस्य न केवल मतदान कर सकेंगे बल्कि विभिन्न पदों के लिए चुनाव भी लड़ सकेंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई शाम चार बजे निर्धारित की गई है।
इच्छुक प्रत्याशी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में अपना नामांकन पत्र जमा कर सकते हैं। चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम वापसी की अंतिम तिथि 27 जुलाई दोपहर दो बजे तक तय की गई है जबकि मतदान और बैठक 28 जुलाई को शाम चार बजे से होगी। सदस्य पद के लिए डॉ. आशीष दुबे व डॉ. सरित दुबे ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर चुनावी सरगर्मियों की शुरुआत भी कर दी है ।मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जिले के सभी आजीवन सदस्यों से अपील की गई है कि वह लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए मतदान में शामिल हों और जिले की रेड क्रॉस शाखा को मजबूत बनाने में योगदान दें।