फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Pond turns into a death trap; toxic water claims the lives of hundreds of fish.

Kannauj News: तालाब बना मौत का कुंड, जहरीले पानी ने ली सैकड़ों मछलियों की जान

Fri, 24 Jul 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pond turns into a death trap; toxic water claims the lives of hundreds of fish.
कन्नौज। सदर ब्लॉक के जलालपुर पनवारा गांव में स्थित एक तालाब में फैली गंदगी ने शुक्रवार को बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। तालाब का पानी दूषित होने से सैकड़ों मछलियां मर गईं। इससे पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल गई है। हालात ऐसे हैं कि ग्रामीणों का घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। घटना के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और प्रशासन से कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


गांव निवासी निर्मला देवी की ओर से एक हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले तालाब में मत्स्य पालन कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब में लंबे समय से कचरा और गंदगी जमा हो रही थी। समय रहते सफाई न होने के कारण पानी की गुणवत्ता प्रभावित हुई और उसमें ऑक्सीजन की मात्रा घट गई। परिणामस्वरूप बड़ी संख्या में मछलियां मरकर पानी की सतह पर तैरने लगीं। मृत मछलियों और सड़े पानी से उठ रही बदबू ने आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि दुर्गंध के कारण वहां से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। साथ ही संक्रमण और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। मामले की शिकायत प्रशासनिक अधिकारियों से की गई। तब अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तालाब की स्थिति को गंभीर मानते हुए तत्काल सफाई अभियान शुरू कराने के निर्देश दिए गए। मृत मछलियों को हटाने, तालाब की सफाई कराने और पानी में दवा का छिड़काव कराने की कार्रवाई शुरू कराई जा रही है, ताकि दुर्गंध और बीमारी के खतरे को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शिकायत मिलने पर तालाब का निरीक्षण किया गया है। मृत मछलियों को हटाने, तालाब की सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-हिमांशु यादव, मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मत्स्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed