{"_id":"6a63a838d8f8786e8e02e648","slug":"water-released-from-narora-barrage-gangas-water-level-rises-kannauj-news-c-214-1-knj1023-153121-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी, गंगा का बढ़ा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: नरौरा बैराज से छोड़ा गया पानी, गंगा का बढ़ा जलस्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की निगाहें नदी के रुख पर टिकी हैं। जिला आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से जारी दैनिक बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 122.930 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी स्तर 124.970 मीटर और खतरे के निशान 125.970 मीटर से अभी 3.04 मीटर नीचे है।
पिछले दिनों नरौरा बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। 23 जुलाई को 55,421 क्यूसेक और शुक्रवार को 48,653 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बैराज से छोड़ा गया पानी 48 घंटे बाद महादेवी घाट स्थित गेज तक पहुंचता है। इसलिए जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष ने नदी किनारे बसे गांवों और निचले इलाकों पर विशेष निगरानी शुरू कर दी है। फिलहाल स्थिति सामान्य है।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी जय लक्ष्मी पांडेय ने बताया कि गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। तटीय क्षेत्रों के लोगों को किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने की व्यवस्था की गई है।