{"_id":"6a63a808c71272c3a705e272","slug":"married-woman-found-hanging-murder-alleged-kannauj-news-c-214-1-knj1005-153131-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: विवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ। विवाहिता का शुक्रवार को घर में फंदे पर शव लटका मिला। मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए।
रुद्रापुर गांव निवासी विकास वर्मा की ग्राम घुसुआपुर निवासी नीतू (35) के साथ वर्ष 2016 में शादी हुई थी। नीतू का शव घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। नीतू की मां फूलन देवी ने आरोप लगाया कि बेटी की हत्या की गई है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। नीतू के तीन छोटे बच्चे अनमोल (10), अंश (08) और नंदिनी (04) हैं।
मां की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का विलाप देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट एवं तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।