{"_id":"6a133abd399284e4310a313e","slug":"engineer-gets-electrocuted-while-repairing-ac-dies-kannauj-news-c-214-1-knj1008-149611-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: एसी ठीक करते समय इंजीनियर को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: एसी ठीक करते समय इंजीनियर को लगा करंट, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तिर्वा। एसी ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर युवा इंजीनियर की शनिवार की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के नौरंगपुर नगरिया गांव निवासी सुमित तिवारी (22) एक निजी एसी कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को कस्बे के सुभाष नगर निवासी अरुण कुमार ने जिम सेंटर में एसी खराब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत का निस्तारण करने के लिए कंपनी की ओर से सुमित को भेजा गया था। देर रात सुमित जिम सेंटर में एसी की मरम्मत कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें तेज करंट लग गया और वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी और राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने सुमित को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया था, जिसके आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रकरण में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Trending Videos