सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Villagers protest against transformer blowing

Kannauj News: ट्रांसफार्मर फुंकने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against transformer blowing
विज्ञापन
छिबरामऊ। ग्राम नगला लक्ष्मण में 10 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका होने से नाराज ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
Trending Videos



ग्राम नगला लक्ष्मण निवासी अक्षय कुमार, दूरबीन सिंह, विकास, अवनीश, सोनू, रमेश, रामकिशन, रामप्रताप आदि ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने समस्या का समाधान नहीं किया। बिजली न होने से गांव में पानी की समस्या भी गहरा गई है। बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। सुबह के समय पानी भरने में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों के आक्रोश की सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया। जेई विकास ने बताया कि समस्या संज्ञान में है और देर शाम तक नया ट्रांसफार्मर गांव में पहुंचा दिया जाएगा। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed