सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer repairing cable dies of electrocution

Kannauj News: केबल ठीक कर रहे किसान की करंट से मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer repairing cable dies of electrocution
विज्ञापन
तालग्राम। क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में शनिवार को घरेलू बिजली कनेक्शन की टूटी केबल जोड़ रहे किसान की करंट से मौत हो गई। अस्पताल से शव घर आते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
Trending Videos

फिरोजपुर निवासी सतेंद्र कुमार (46) खेती करते थे। उनके घरेलू बिजली कनेक्शन की केबल तेज हवा से टूट गई। लाइनमैन को सूचना देने के बाद केबल नहीं जोड़ी गई। वह सुबह सात बजे डेयरी पर दूध देकर लौटते समय खुद केबल जोड़ने लगे। तभी करंट की चपेट में आ गए। चीख सुनकर पत्नी और बच्चे दौड़ आए। शोरगुल सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन उसे गुरसहायगंज निजी चिकित्सक के यहां लेकर गए। वहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। तब परिजन भीमराव रामजी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज तिर्वा लेकर पहुंचे। वहहां डॉक्टरों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया सतेंद्र चार भाइयों में तीसरे नंबर के थे। अरुण कुमार और छोटा भाई अवनीश कुमार है। उन्होंने बताया कि पत्नी ओमश्री के अलाावा तीन बेटियों अंशू (24), नैंसी (23), नंदनी (16), एक पुत्र कुनाल (20) को छोड़ गया है। दो बेटियां और बेटा शादी लायक हैं। बेटियों की शादी के लिए लड़के की तलाश कर रहे थे। महज चार बीघा खेती है इसी से पूरे परिवार का खर्च चलता था। थानाध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने बताया कि परिजनों की सूचना पर उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed