{"_id":"69da97aa3a1b952a7e081db4","slug":"the-bright-sunshine-brings-joy-to-the-farmers-faces-kannauj-news-c-214-1-knj1006-147440-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: खिली धूप से किसानों के चेहरे पर रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: खिली धूप से किसानों के चेहरे पर रौनक
विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। जिले में कई दिनों से हो रही बेमौसम बारिश और खराब मौसम के बाद शनिवार को जैसे ही आसमान साफ हुआ और सुनहरी धूप खिली, किसानों के चेहरे पर रौनक लौट आई। बारिश के कारण खेतों में भीग चुकी फसलों को बचाने के लिए किसान युद्धस्तर पर जुट गए हैं। दो दिनों से खिली धूप ने खेतों में भीगी पड़ी गेहूं की फसल को सुखाने का अवसर दे दिया है। किसान सुबह से ही अपने खेतों में पहुंचकर कटे हुए गेहूं को सुखाने में व्यस्त हैं।
तेज हवाओं और बारिश ने गेहूं, सरसों और आलू की खेती को काफी नुकसान पहुंचाया था। कई इलाकों में तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई थी। इससे दानों की चमक कम होने और सड़ने का खतरा पैदा हो गया था। सुबह से ही निकली तेज धूप किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान सुबह से ही परिवार के साथ खेतों की ओर निकल पड़े। खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल, जो पानी में डूब गई थी, उसे किसान फैलाकर सुखाते नजर आए।
जलालपुर और उमर्दा ब्लॉक के किसानों का कहना है कि ऐसी ही धूप खिली रही तो फसल काफी हद तक बच जाएगी। खेत गीले होने के कारण गेहूं काटने पर फसल जड़ से ही उखड़ रही थी। जलालाबाद के छुन्नू यादव, भोला कटियार, महेश चंद्र तिवारी ने बताया कि जब तक खेतों की नमी पूरी तरह खत्म नहीं होगी कटाई सुचारू तरीके से शुरू नहीं हो सकती। किसानों का कहना है कि बेमौसम बारिश ने फसल की गुणवत्ता पर भी असर डाला है। कटी पड़ी गेहूं की फसल का दाने की चमक कम पड़ने लगा था, लेकिन अब धूप ने बचाव की संभावना बढ़ा दी है। खेतों में पड़े बोझों को अगर ठीक से सूखने का मौका मिल गया तो दाने के काला पड़ने की आशंका कम हो जाएगी। किसान रामभरोसे ने बताया कि बारिश ने निवाला छीनने की कोशिश की थी, लेकिन आज की धूप ने उम्मीद जगा दी है।
फसल को सुरक्षित करने में जुटे किसान
जिले में दो दिनों से निकली धूप ने किसानों को राहत दी। किसान बारिश से भींगी पड़ीं गेहूं की सुखाते दिखे। किसानों ने कहा कि खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की कटाई का कार्य रुक गया है। मौसम अच्छा रहा तो कटाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। किसान महेश ने बताया कि बारिश की वजह से पहले की फसलों को बहुत नुकसान हो गया है। धूप निकलने पर जमीन की नमी खत्म होगी और फसल की कटाई करने में आसानी होगी। कहा कि मौसम ऐसा ही रहा तो जल्द कटाई का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। बताया कि शनिवार सुबह से परिवार के साथ खेतों में भीगी फसलों को पलट रहे हैं।
Trending Videos