{"_id":"6a1ddd3306320b05ca0c353f","slug":"farmers-protested-in-the-collectorate-premises-and-submitted-a-memorandum-kannauj-news-c-214-1-knj1023-150021-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कलक्ट्रेट परिसर में गरजे किसान, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कलक्ट्रेट परिसर में गरजे किसान, प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो :15: कलक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन करते भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) गुट के पदाधिकारियों और किसानों ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने जिले की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग उठाते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया।
भाकियू अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया के नेतृत्व में किसानों ने गांवों और कस्बों में नियमित पेयजल आपूर्ति, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था, जर्जर बिजली तारों को बदलने, खराब ट्रांसफार्मरों को समयबद्ध तरीके से ठीक कराने तथा खाद, बीज और कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की। इसके अलावा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने वाले अन्ना मवेशी से बचाव के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए, आलू सहित अन्य फसलों का उचित मूल्य दिलाने और ग्रामीण संपर्क मार्गों की मरम्मत कराने की भी मांग की।
किसान नेताओं ने कहा कि लंबे समय से समस्याओं के समाधान की मांग की जा रही है लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करने को बाध्य होगा। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपकर किसानों ने शीघ्र कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने के दौरान राजकुमार, आशीष कुमार, रामनिवास, देवेंद्र सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
मनमाने ढंग से भाड़ा लेने का आरोप
भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष नीरज भाटिया ने डीएम दूसरा ज्ञापन देकर कहा है कि पिछले साल उद्यान निदेशालय में संघ की बैठक हुई थी, जिसमें कोल्ड स्टोरेजों में निर्धारित दरों के अनुसार ही किसानों से भाड़ा वसूलना तय किया गया था। इसके बाद भी कोल्ड स्टोरेज संचालक मनमाने ढंग से भाड़ा वसूल रहे रहे हैं।