सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Gazetted officers did not reach Saurikh and Sakarava.

Kannauj News: सौरिख, सकरावा में नहीं पहुंचे राजपत्रित अधिकारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Gazetted officers did not reach Saurikh and Sakarava.
विज्ञापन
कन्नौज। शासन के निर्देशों के बावजूद जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासनिक संवेदनहीनता थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को प्रत्येक थानों में थाना दिवस का आयोजन किया गया पर हैरानी की बात यह रही कि समाधान दिवस पर जनता की फरियाद सुनने के लिए कोई भी राजपत्रित अधिकारी मौके पर मौजूद नहीं रहा।
Trending Videos


शासन की मंशा है कि समाधान दिवस के दौरान तहसील और पुलिस प्रशासन के बड़े अधिकारी मौजूद रहकर मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण करें, ताकि पीड़ितों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें। सौरिख थाने में इसके उलट नजारा देखने को मिला। जिले के जिम्मेदार आला अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण फरियादियों में खासी मायूसी देखी गई। समाधान दिवस में प्रभारी निरीक्षक जयंती प्रसाद गंगवार ने फरियादियों की शिकायत सुनीं। कुल दो शिकायतें आईं, जिसमें एक शिकायत का निस्तारण हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बड़े अधिकारियों के न आने से निचले स्तर के कर्मचारी भी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने की सुनवाई
सदर कोतवाली में आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार राकेश कुशवाहा व प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने सुनवाई की। इस दौरान 10 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से छह का मौके पर निस्तारण किया गया।
11 शिकायतों में पांच निस्तारित
गुरसहायगंज। कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन सदर उपजिलाधिकारी वैशाली की अध्यक्षता में किया गया। इसमें क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 11 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें पुलिस विभाग से संबंधित पांच तथा राजस्व विभाग से जुड़ी छह शिकायतें शामिल रहीं। कार्यक्रम के दौरान जलालाबाद क्षेत्र से चकबंदी लेखपाल के अनुपस्थित रहने पर कोतवाल अजय अवस्थी ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारी को फोन कर भविष्य में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए
इंदरगढ़। थाना समाधान दिवस पर नायब तहसीलदार सतीश कनौजिया एवं थाना प्रभारी इंदरगढ़ नीलम सिंह ने जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान आए हुए फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि सभी मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान किया जाएगा।
नायब तहसीलदार ने सुनी शिकायतें
ठठिया। शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में नायब तहसीलदार अमित पाठक और थाना प्रभारी संजीव कुमार अध्यक्षता में आयोजित किया गया। अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई की और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष ने की सुनवाई
सकरावा। समाधान दिवस में थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने फरियादियों की शिकायत सुनीं। जिसमें दो राजस्व संबंधित शिकायतें आईं। राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर निस्तारण किया। इस दौरान लेखपाल मौजूद रहे। वहीं समाधान दिवस पर कोई उच्च अधिकारी नहीं पहुंचा।

जमीन पर पुलिस ने रुकवाया निर्माण


छिबरामऊ। थाना समाधान दिवस के दौरान तहसीलदार अभिनव वर्मा व कोतवाल कपिल दुबे ने शिकायतें सुनीं। मोहल्ला सुभाष नगर निवासी राहुल शर्मा ने जीटी रोड के किनारे पड़ी सरकारी जमीन पर कब्जे की शिकायत की। उन्होंने बताया कि पड़ोसी चंद्रप्रकाश पाल मकान के सामने पड़ी सरकारी जमीन पर निर्माण कर कब्जा कर रहे हैं। आरोप है कि निर्माण का विरोध करने पर चंद्रप्रकाश अपने साथियों के साथ मिलकर उसके साथ गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गए। वहीं चंद्रप्रकाश पाल का आरोप है कि पड़ोसी नरेश शर्मा ट्राली निर्माण व रिपेयरिंग का काम करते हैं। आए दिन खराब ट्राली उनके घर के सामने खड़ी करवा देते हैं, जिससे उन लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि शिकायत पर पुलिस टीम भेजकर निर्माण रुकवा दिया गया है। साथ ही थाना समाधान दिवस में पुलिस की दो व राजस्व की पांच शिकायतें आईं। पुलिस की दोनों शिकायतों समेत तीन का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed