{"_id":"6a21c09a8c57f786fa0d666c","slug":"had-to-face-humiliation-upon-reaching-kannauj-avimukteshwarananda-kannauj-news-c-12-1-knp1038-1546724-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कन्नौज पहुंचने पर अपमान झेलना पड़ा : अविमुक्तेश्वरानंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कन्नौज पहुंचने पर अपमान झेलना पड़ा : अविमुक्तेश्वरानंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कन्नौज। अविमुक्तेश्वरानंद ने गुरुवार सुबह पत्रकारों से वार्ता करते हुए योगी सरकार पर निशाना साधा, कहा कि सरकार उनकी आवाज दबाना चाहती है ताकि जनता सत्य से रूबरू न हो सके। कहा कि मेरे सत्य बोलने से इनका नकली हिंदुत्व का चेहरा सामने आ आ रहा है। इन्हें डर है कि जनता इनकी असलियत जान गई तो फिर इनको नकार देगी और यह सत्ता का सुख नहीं भोग पाएंगे। इसी भय के चलते मुझ पर तरह-तरह के प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जब यह विपक्ष में थे तो गाय को राष्ट्रीय पशु कहते थे अब नौ साल से सरकार चला रहे हैं और गाय को राष्ट्र माता का गौरव तो नहीं दे सके। बल्कि राष्ट्रीय पशु कहने वाले नागरिकों पर कार्रवाई कर रहे हैं। कहा कि वसुधैव कुटुंबकम की नीति के अनुसार मेहमान का स्वागत सत्कार किया जाता है और मुझे कन्नौज पहुंचने पर अपमान झेलना पड़ा, ऐसा करने वालों की भविष्य में दुर्गति निश्चित है। उधर, छिबरामऊ में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का फर्रुखाबाद चौराहे पर स्वागत किया गया। इसमें पूर्व सपा नेता उमेश पाल, विवेक यादव, अंकुर यादव, विवेक यादव, अजय चतुर्वेदी, सौरभ पाल, पवन यादव आदि मौजूद रहे।
यहां स्मारक बनवाकर लिखवाओ... कि शंकराचार्य ने किया था एक रात विश्राम
पाल चौराहा पर शंकराचार्य के ठहरने की व्यवस्था करने वाले युवा सपा नेता अंशू पाल की कृतज्ञता से वह अभिभूत नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां पर एक स्मारक बनवाओ और उसमें लिखवाओ कि इस स्थान पर शंकराचार्य ने एक रात विश्राम किया था।
विज्ञापन
अखिलेश ने भी सरकार को घेरा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अविमुक्तेश्वरानंद प्रकरण को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि - जो संतों की सगी नहीं, वो भाजपा अब और नहीं। हमारे महाकाव्यों की यही सीख है कि जो संत यज्ञ में और सद्कर्म में बाधा बनते हैं, उनका अंत प्रभु स्वयं करते हैं।
-- -- --

Trending Videos