सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   The woman committed suicide by hanging herself

Kannauj News: महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
The woman committed suicide by hanging herself
विज्ञापन
विशुनगढ़। ग्राम मिघौली निवासी राजू पंजाब में रहकर भट्टे पर ईंट पथाई का काम करता है। पत्नी नेहा (30) बच्चों व 75 साल की सास के साथ गांव में रहती थी। बुधवार की देर रात परेशान होकर नेहा ने कमरे में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी। रात में बच्चों की आंख खुली तो नेहा को फंदे पर लटका देख दादी मुन्नी देवी को जगाया। घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंचे विशुनगढ़ थानाध्यक्ष भागमल सिंह की मौजूदगी में शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बड़ा बेटा रियांश पति राजू के साथ पंजाब में रहता है। एक बेटी व एक बेटा गांव में रहते हैं। घटना की जानकारी राजू दे दी गई है और वह पंजाब से रवाना हो चुका है। (संवाद)
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed