{"_id":"6a21c0f51e283d32e303c3c8","slug":"water-supply-stalled-for-eight-days-villagers-protest-with-empty-buckets-kannauj-news-c-214-1-knj1008-150198-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आठ दिन से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों का खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आठ दिन से जलापूर्ति ठप, ग्रामीणों का खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छिबरामऊ। पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन टूट जाने से आठ दिनों से खोजीपुर गांव में जलापूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों के साथ पशुओं के लिए भी पीने के पानी की गंभीर समस्या पैदा हो गई है। समस्या के समाधान में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने खाली बाल्टी लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
गांव निवासी राजेंद्र कठेरिया, वेदप्रकाश, वीरेंद्र, सतीश, रामदास, रामशंकर आदि का कहना है कि आठ दिन पहले गांव की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से पानी की सप्लाई बंद है। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को दूरदराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है। पशुओं को पानी पिलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि समस्या को लेकर कई बार ग्राम प्रधान से शिकायत की गई पर समाधान नहीं हुआ।
प्रधान प्रतिनिधि रामविलास यादव ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से फोन पर कई बार वार्ता कर समस्या के समाधान का प्रयास किया परकार्रवाई नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र पाइपलाइन की मरम्मत कराकर जलापूर्ति बहाल कराने की मांग की है। सहायक अभियंता वैभव सिंह का कहना है कि विद्युत निगम द्वारा पोल लगाने के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हुई है। समस्या से विद्युत निगम को अवगत करा दिया गया है। जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos