सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Hajj passengers can now download tickets and digital cards from home

Kannauj News: अब हज यात्री घर बैठे डाउनलोड कर सकेंगे टिकट और डिजिटल कार्ड

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Hajj passengers can now download tickets and digital cards from home
विज्ञापन
कन्नौज। हज यात्रा 2026 की तैयारी कर रहे जनपद के जायरीनों के लिए राहत भरी खबर है। अब यात्रियों को अपनी टिकट, परमिट और अन्य जरूरी दस्तावेजों के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने हज पर जा रहे यात्रियों को मुंबई कमेटी के माध्यम द्वारा जारी किए गई एडवाइजरी के अनुसार तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। नुसुक एप से अब हज यात्री घर बैठे टिकट और डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
Trending Videos



जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कमेटी ने हज की यात्रा सुरक्षित एवं सुगम बनाने के लिए तीसरी एवं अंतिम किस्त के रूप में जमा की जानी वाली धनराशि की घोषणा 15 मार्च को की, जिसमें कैटरिंग की धनराशि सम्मिलित नहीं है, जो यात्रियों को बाद में जमा करना होगा। साथ ही हज के लिए मक्के में किचन व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। सभी हज यात्रियों को कैटरिंग व्यवस्था के अंतर्गत खान-पान उपलब्ध कराया जाएगा। सभी हज यात्रियों को उड़ान तिथि आवंटित हो चुकी है। उड़ान तिथि से दो दिवस पूर्व निर्धारित उड़ान स्थल पर पहुंचकर अपनी फ्लाइट की बुकिंग कन्फर्म कराना आवश्यक होगा। यात्रा प्रपत्र यात्री को उपलब्ध कराए जाएंगे। बुकिंग के समय यात्री को अपना पासपोर्ट लाना आवश्यक होगा। यात्री को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर हज सुविधा एप एवं नुसुक एप डाउनलोड करना अनिवार्य है, बिना नुसुक एप के मदीने में रियाजु जन्नाह के लिए पंजीकरण संभव नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed