{"_id":"69a5edebf575656baa0a934f","slug":"hathras-police-picked-up-the-father-of-the-youth-accused-of-theft-from-his-home-kannauj-news-c-214-1-knj1006-145485-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चोरी के आरोपी युवक के पिता को हाथरस पुलिस ने घर से उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चोरी के आरोपी युवक के पिता को हाथरस पुलिस ने घर से उठाया
विज्ञापन
विज्ञापन
सौरिख। चोरी के आरोप में हाथरस पुलिस ने खड़िनी के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस उसके पिता को हिरासत में लेकर साथ ले गई।
सोमवार की सुबह हाथरस जनपद के सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने सौरिख थाने में आमद दर्ज कराने के बाद खड़िनी कस्बा निवासी प्रशांत कुमार के घर पर दबिश दी। आरोपी के न मिलने पर पुलिस दबाव बनाने के लिए उसके पिता को हिरासत में लेकर साथ ले गई। दबिश देने आए एसआई ने बताया कि सिकंदराराऊ के मोहल्ला अनल कालोनी बारह सैनी निवासी गीता देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। गीता के अनुसार सितंबर 2025 में उनके मकान की ऊपरी मंजिल को खड़िनी निवासी प्रशांत कुमार ने किराये पर लिया था जिसमें वह पत्नी शिवानी के साथ रह रहा था। प्रशांत ने 12 जनवरी को अचानक मकान खाली कर दिया। घर से गाड़ी बुलाकर सामान भरकर निकल आए।
गीता देवी का आरोप है कि कि 11 दिसंबर 2025 को उसने पेंडल, मंगलसूत्र, अंगूठियां, कुंडल आदि बक्से में रखकर ताला लगाया था। 16 फरवरी 2026 को भाई की शादी में जाने के लिए जेवरात देखे तो बक्से में जेवरात नहीं थे। उन्होंने प्रशांत पर जेवर चोरी करने का शक जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि सिकंदराराऊ में प्राथमिकी दर्ज है। विवेचना के सिलसिले में वहां की पुलिस आई थी।
Trending Videos