सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Officials will remain on alert mode even during Holi holidays.

Kannauj News: होली की छुट्टियों में भी अलर्ट मोड पर रहेंगे अधिकारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Officials will remain on alert mode even during Holi holidays.
विज्ञापन
कन्नौज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने होली के अवकाश के दौरान परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और सुचारु संचालन को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos


जिला विद्यालय निरीक्षक पप्पू सरोज की ओर से जारी पत्र में बताया कि एक मार्च से चार मार्च तक होली के अवकाश की अवधि में परीक्षा कार्य में लगा कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय से बाहर नहीं जाएगा। आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। आदेश में स्पष्ट किया है कि प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम की 24 घंटे निगरानी की जाएगी। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवकाश के दौरान केंद्रों का नियमित औचक निरीक्षण किया जाएगा जिसमें कैमरा और सुरक्षा कर्मियों की उपस्थिति की सूक्ष्म जांच होगी। आपातकालीन स्थिति और त्वरित समन्वय के लिए सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी कर्मचारी से संपर्क नहीं हो पाता है तो इसे कार्य के प्रति घोर लापरवाही माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed