सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kannauj Farmer dies under suspicious circumstances while selling khoya family alleges murder

Kannauj: खोया बेचने निकले किसान की संदिग्ध मौत, कॉलेज के पास मिला शव; परिजनों का आरोप- हादसा नहीं हत्या हुई है

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 12:38 PM IST
विज्ञापन
सार

Kannauj News: फर्रुखाबाद के किसान कृपाल सिंह का शव छिबरामऊ में संदिग्ध हालत में मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

Kannauj Farmer dies under suspicious circumstances while selling khoya family alleges murder
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में घर से खोया बेचने निकले किसान का शव मंगलवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दुर्घटना से इन्कार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। फर्रुखाबाद जिले के थाना जहानगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मझगवा, पोस्ट गदनपुर निवासी कृपाल सिंह (42) पुत्र रामसरन राजपूत खेती के साथ पशुपालन का कार्य करते थे और खोया बनाकर बेचते थे।

Trending Videos

सोमवार शाम करीब पांच बजे वह बाइक से खोया बेचने के लिए छिबरामऊ आए थे। रात तक घर वापस न पहुंचने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा था। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे उधरनपुर स्थित विद्या प्रकाश महाविद्यालय के पास उनका शव पड़ा मिला। आसपास के दुकानदारों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर 100 शैय्या अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
परिजनों का आरोप है कि कृपाल सिंह की मौत सड़क हादसे में नहीं, बल्कि हत्या के कारण हुई है। उनका कहना है कि घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और इसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। कृपाल सिंह अपने पीछे पत्नी प्रेमलता और चार बच्चों देवेश, प्रतीक, सोहिता व शालिनी को छोड़ गए हैं। वह तीन भाइयों में एक थे। अन्य भाइयों के नाम सत्यवान और कलेक्टर सिंह हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed