सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Weather From Holika Dahan to Holi sun will show its strength temperatures reaching 32 degrees

Kanpur Weather Update: होलिका दहन से रंग खेलने तक धूप दिखाएगी तेवर, 32 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान; ये है अलर्ट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

Weather News: कानपुर में होली के दौरान मौसम शुष्क रहेगा और तापमान 32 डिग्री तक जाएगा। तेज हवाओं के कारण किसानों को खेतों में ज्यादा पानी न भरने की सलाह दी गई है।

Kanpur Weather From Holika Dahan to Holi sun will show its strength temperatures reaching 32 degrees
kanpur weather update - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में होलिका दहन से लेकर रंग खेेलने तक माैसम शुष्क रहेगा। दिन में कड़ी धूप से गर्मी भी महसूस होगी। हवा 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती है। तापमान 32 डिग्री तक जा सकता है। रात का पारा 15 से 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Trending Videos

माैसम विभाग का पूर्वानुमान है कि मंगलवार को कानपुर मंडल सहित मध्य उत्तर प्रदेश में सुबह से तेज धूप निकल सकती है। माैसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाओं की गति दोपहर तक 12 किमी प्रति घंटे पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Weather From Holika Dahan to Holi sun will show its strength temperatures reaching 32 degrees
kanpur weather update - फोटो : amar ujala

तेज हवा के कारण फसलें गिरने का डर
सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। अगले तीन दिन बारिश की संभावना नहीं हैं। उन्होंने किसानों को सुझाव दिया है कि वे अपने खेतों में नमी बनाए रखने के लिए हल्की सिंचाई जरूर करें। ज्यादा पानी से तेज हवा के कारण फसलें गिरने का डर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed