सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Bike falls into drain after being hit by an unknown vehicle delivery man dies on the spot

Kanpur Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से नाले में गिरी बाइक, डिलीवरी मैन की मौके पर मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 03 Mar 2026 02:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: रावतपुर के सिलिंडर चौराहे के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिलीवरी मैन शिवकमल नाले में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस सीसीटीवी के जरिए वाहन की तलाश कर रही है।

Kanpur Accident Bike falls into drain after being hit by an unknown vehicle delivery man dies on the spot
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में डिलीवरी मैन की जान चली गई। सिलिंडर चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह बाइक समेत अनियंत्रित होकर गहरे नाले में जा गिरा। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Trending Videos

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान कल्याणपुर की नई बस्ती निवासी शिवकमल (27) के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में डिलीवरी मैन का काम करता था। सोमवार देर रात वह अपनी ड्यूटी खत्म कर या किसी पार्सल की डिलीवरी के बाद वापस लौट रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तभी सिलिंडर चौराहे के पास काल बनकर आए अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश के लिए सिलिंडर चौराहे और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed