पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Mangoes from the 'City of Perfume' to make a splash in Lucknow.

Kannauj News: लखनऊ में बजेगा इत्रनगरी के आम का डंका

Wed, 01 Jul 2026 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Mangoes from the 'City of Perfume' to make a splash in Lucknow.
कन्नौज। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन जुलाई से आयोजित हो रहे आम महोत्सव में जिले के 250 किसान प्रतिभाग करेंगे। साथ ही तीन किसान महोत्सव में स्टॉल लगाकर इत्रनगरी का रुतबा बुलंद करेंगे। किसानों को कार्यक्रम में ले जाने के लिए संबंधित अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ में जिले के 100 किसान शामिल होंगे। इसके बाद महोत्सव का पांच जुलाई को समापन होगा। समापन में भी 150 किसान प्रतिभाग करेंगे। कहा कि किसान आम उत्पादन की नई तकनीकों को सीखने पहुंचेंगे, वहीं जिले के तीन बड़े बागवानों को वहां विशेष स्टॉल लगाने का मौका मिला है। यह किसान अपनी स्टॉल पर इत्रनगरी में पैदा होने वाली आम की बेहतरीन और विशिष्ट किस्मों का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि किसानों को समय से लखनऊ ले जाने, ठहरने और स्टॉल की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारी तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक उत्पादन, प्रसंस्करण और निर्यात की संभावनाओं से जोड़ना है। चार जुलाई को यहां इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट भी होनी है, जिससे जिले के बागवानों को देश-विदेश के बड़े खरीदारों और निर्यातकों से सीधे जुड़ने का एक सुनहरा अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed