पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Rain falls, humidity causes discomfort; 'City of Perfumes' under orange alert.

Kannauj News: बादल बरसे, उमस से बेचैनी, इत्रनगरी में ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 01 Jul 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Rain falls, humidity causes discomfort; 'City of Perfumes' under orange alert.
कन्नौज। आसमान में मंगलवार सुबह बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जगी लेकिन दोपहर होते-होते मौसम ने करवट बदल ली। धूप निकलने के बाद उमस बढ़ गई और लोगों का पसीने से हाल बेहाल हो गया। दिनभर गर्मी और नमी के कारण लोग बेचैन नजर आए। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी उमस का असर साफ दिखाई दिया।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के बीच सचेत एप के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कई क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और तूफान आने की प्रबल संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है। विशेषज्ञों के अनुसार गरज-चमक के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों, बिजली के खंभों और अस्थायी ढांचों से दूर रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

किसानों को भी मौसम की स्थिति पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है। बिजली गिरने और तेज हवाओं से नुकसान की आशंका को देखते हुए लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की गई है। सुबह हुई बूंदाबांदी के बावजूद तापमान में खास गिरावट नहीं आई। इसके उलट हवा में नमी बढ़ने से उमस और अधिक महसूस हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले एक-दो दिनों में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के बीच सावधानी बरतने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed